नार्थईस्ट राइनोज ने कप्तान निकहत जरीन और मनदीप जांगड़ा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के मैच में बांबे बुलेट्स को कड़े मुकाबले में 4-3 से हरा दिया. युवा अम्बेशोरी देवी (महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग) और अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को वेरोन (पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग) ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर राइनोज को अहम अंक दिलाए.
महिलाओं के 51 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत और बांबे की इनग्रीट लोरेना वालेंसिया के अलावा पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग में मनदीप और बांबे के नवीन बोरा ने दर्शकों को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. निकहत ने रिंग में अपनी विपक्षी वालेंसिया को सर्वसम्मित के फैसले से मात दी. भारत की निकहत ने स्पेन की रहने वाली वालेंसिया के खिलाफ अपनी घबराहट को दूर रखा और डट कर उनका मुकाबला किया. मनदीप को बीस साल के नवीन के अलग तरह के गार्ड के सामने सतर्क रहना था. अनुभवी मनदीप ने लय पकड़ने में थोड़ा समय लिया और फिर अपने पंच बरसाए. मनदीप ने यह मैच 3-2 से जीता.

Third party image reference
दिन के पहले मैच में सरिता देवी की अकादामी में मुक्केबाजी के गुर सीखने वाली नेशनल जूनियर चैंपियन अम्बेशोरी देवी ने खराब शुरुआत से वापसी की और बांबे की प्रिया कुशवाह को मात दी. अगले मैच में बांबे के इमामैन्युएल रेयास ने पुरुषों के 91 किलोग्राम भारवर्ग में राइनोज के इराग्शेव तैमूर को हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.
राइनोज के लिए चौथी जीत फ्रांसिस्को ने दर्ज की जिन्हें बांबे के प्रयाग चौहान ने बेहतरीन चुनौती दी. फ्रांसिस्को ने हालांकि उनकी चुनौती का अच्छे से सामना किया. कविंदर सिंह बिष्ट ने सेहरान संधू को मात दे कर बांबे को 2-1 से आगे कर दिया था. वहीं अनंत चोपाडे ने गोविंद कुमार साहिनी के खिलाफ खेला गया दिन का आखिरी मैच अपने नाम किया. इससे पहले बांबे की कप्तान लोरेना ने टॉस जीता और महिलाओं के 60 किलोग्राम भारवर्ग को ब्लॉक कर दिया. इस भारवर्ग में स्पेन की मेलिसा नेओमी गोंजालेज अपने तीनों मैच हार चुकी हैं और वे इस मुकाबले में पावलियो बासुमात्री के सामने होतीं.

Third party image reference
बांबे ने अपनी टीम में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया. राइनोज ने गोविंद कुमार (52 किलोग्राम भारवर्ग) और सेहरन संधू (75 किलोग्राम भारवर्ग) के साथ ही अम्बेशोरी देवी को मौका दिया. अपने अंतिम लीग मैच में बांबे का सामना ओड़ीशा वॉरियर्स से होगा जबकि राइनोज का सामना पंजाब पैंथर्स से होगा. एक अन्य मैच में गुजरात जायंट्स का सामना बंगलुरू ब्रॉलर्स से होगा. टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी.
Herald