Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन विडियो समीक्षा प्रणाली से हताश

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान उनके विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद वह क्रिकेट की विडियो समीक्षा प्रणाली से काफी हताश हैं। अंपायर मराइस इरासमस के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया था। पेन ने कहा कि तीसरे अंपायर अलीम डार ने विडिया समीक्षा के बाद पहले के 'नॉट आउट' के फैसले को पलट दिया, जिससे वह नाराज थे। इससे पेन अपने शतक से 21 रन से चूक गए और 79 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एबीसी रेडियो से अपनी हताशा व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें डीआरए पर कुछ संशय हैं।