Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सचिन को बनाया था अपना पहला शिकार

मुंबई
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय सिडल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सिडल ने 2008 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 67 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 221 विकेट अपने नाम किए। वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 13वें गेंदबाज हैं।

वह टेस्ट हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के आखिरी गेंदबाज बने हुए हैं, जिन्होंने 2010-11 में एशेज के दौरान अपने जन्मदिन पर गाबा में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सिडल को बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में जगह नहीं मिली और वे लगातार अंदर-बाहर हो रहे थे, वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत में तीन टेस्ट में सात विकेट लिए। सिडल ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 20 वनडे और दो टी-20 मैच भी खेले थे।