Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वाडा अध्यक्ष बोले, रूस पर बैन लगा कर अच्छा निर्णय लिया है

नई दिल्ली
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष क्रैग रीडी ने रूस की टीम पर ओलम्पिक खेलों में प्रतिबंध लगाने को लेकर कहा है कि संस्था ने रूस की राष्टीय टीम पर प्रतिबन्ध लगा कर सही निर्णय लिया है और वह खेलों की सबसे बड़ी अदालत खेल पंचाट में अपने निर्णय का पुरजोर बचाव करेगा।

रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी ने हाल ही में अपनी बैठक में वाडा के निर्णय पर असहमति जताई थी। वाडा ने रूस पर डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नौ दिसंबर को रूस पर अगले चार सालों तक विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक सहित सभी वैश्विक खेल टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया था।

वाडा अध्यक्ष ने कहा, 'नौ दिसंबर को लिए गए निर्णय पर वाडा अडिग है। रुसी अधिकारियों पर गंभीर आरोप थे और दुनिया भर में खेल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जरुरी थे।”गौरतलब है कि रूस पिछले कई सालों से सरकार प्रायोजित डोपिंग आरोपों का सामना कर रहा था जिस पर इस महीने निर्णय लिया गया था।

बता दें कि इसी महीने वाडा ने रूस पर एथलीटों के गलत सैंपल्स भेजने पर प्रतिबंध लगाया था। इससे वह ओलंपिक और 2022 फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा। रूसी राष्ट्रपति ने वाडा की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा था कि रूस इस प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा।