खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर पत्नी अनुष्का शर्मा को बड़ा तोहफा दिया है। विराट कोहली ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जितवाकर बड़ा तोहफा दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने अपनी पारी में केवल 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 70 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।
पृथ्वी शॉ ने 179 गेंदों पर खेली दोहरी शतकीय पारी, मिल सकता है ये बड़ा इनाम
इस पारी के माध्यम से ही विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी हासिल करने में सफल रहे। कोहली ने 3 मैचों में 183 की औसत से सर्वाधिक 183 रन बनाए। भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी और इस खिताब को पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित कर दिया।
तीसरा टी-20: छह रन बनाते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान कहा कि आज मेरी शादी की दूसरी सालगिरह थी और ये मेरे लिए खास दिन है। ये मेरी पत्नी को तोहफा है। विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान चार चौके और सात छक्के लगाए।