खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दुनिया के सामने पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम का एक और काला सच उजागर किया है।
साल 2019: एक दिवसीय क्रिकेट में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, पहला और दूसरा नाम है विशेष
दुनिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि हिंदू होने के कारण दानिश कनेरिया के साथ पाकिस्तानी टीम में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।
उन्होंने बताया कि दानिश कनेरिया के साथ नाइंसाफी हुई और टीम के खिलाड़ी यहां तक कहते थे कि वह उनके साथ खाना क्यों खाते हैं।एक चैट शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों असीम कमाल और राशिद लतीफ के साथ तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ये खुलासा किया है।
मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही उद्धव ठाकरे ने लिया ये बड़ा फैसला, हटा दी इन दिग्गजों की सुरक्षा
वहीं पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा कि यूसुफ योहाना को भी पाकिस्तान टीम द्वारा बहुत परेशान किया जाता था। तभी तो उन्होंने अचानक ही मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया। दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की ओर से 61 टेस्ट में 261 और 18 वनडे में 15 विकेट झटके हैं।