Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

इंटरनेट डेस्क। झामुमो नेता हेमंत सोरेन के रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।

पीएम मोदी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, नहीं रहे...

हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित नेता शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, और शरद यादव भी शामिल रहे।

उद्धव ठाकरे सरकार में उप मुख्यमंत्री बनेगा एनसीपी का ये नेता, आदित्य ठाकरे को मिल सकता है मंत्री पद

हालांकि इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए।

इन दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से कांग्रेस और झामुमो को बड़ा झटका लगा, जो इस कार्यक्रम के माध्यम से विपक्ष की एकजुटता दिखाना चाहते थे।