Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐश्वर्य ने आर आर लक्ष्य कप टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

न्यू पनवेल (महाराष्ट्र)
अठारह वर्षीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रविवार को यहां अखिल भारतीय आमंत्रण एयर राइफल टूर्नामेंट आर आर लक्ष्य कप की 10 मीटर सीनियर वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के निशानेबाज ने 2019 के शुरू में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ओलंपिक कोटा हासिल किया था। वह पहले 10 शाट में राजस्थान के यश वर्धन से पिछड़ रहे थे। लेकिन 10.7, 10.8 और एक 10.9 अंक के स्कोर से तोमर 252.3 अंक बनाकर जीत हासिल करने में सफल रहे। विज्ञप्ति के अनुसार 16 साल के यशवर्धन 250.7 अंक से दूसरे जबकि हृदय हजारिका तीसरे स्थान पर रहे। यह टूर्नामेंट लक्ष्य निशानेबाजी क्लब द्वारा आयोजित किया जाता है जिसे ओलंपियन सुमा शिरूर ने शुरू किया था। पिछले साल तोमर ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। सीनियर वर्ग में पिछले साल के विजेता दिव्यांश सिंह पंवार फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे।