Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ‘सचिन तेंदुलकर’ पर बनेगी बॉयोपिक, ये अभिनेत्री निभाएगी किरदार

खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ;सचिन तेंदुलकर यानी मिताली राज पर भी अब बॉयोपिक बनने वाली है। इस बॉयोपिक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भारतीय महिला टीम की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभा सकती है।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री की खूबसूरती के दिवाने हैं कुलदीप यादव

आज मिताली राज का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 दिसम्बर, 1982 को राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर ही बॉयोपिक फिल्म का खुलासा हुआ है।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली मिताली राज की बॉयोपिक का नाम शबाश मिथु होगा। केवल 17 साल की उम्र में ही अपना अन्तरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाली मिताली राज ने 209 वनडे मैचों में 6888 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी के स्थान पर लगा दिए इस अभिनेत्री के नाम के नारे, देखते रह गए सभी

टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुकी मिताली राज ने टेस्ट क्रिकेट में भी दोहरा शतक लगाए है। उन्होंने दस टेस्ट मैचों में 663 रन बनाए थे। जबकि 89 टी-20 मैचों में 2364 रन बनाए हैं।