खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने हैट्रिक बनाकर एक भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो या अधिक हैट्रिक लेने वाले टीम इंडिया के पहले और विश्व के छठे गेंदबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने लगातार सातवें साल अपने नाम किया ये महा रिकॉर्ड
कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों शाई होप, जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। इससे पहले कुलदीप यादव ने 21 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी।
आईपीएल नीलामी आज: इन तीन भारतीय क्रिकेटरों पर लग सकती है बड़ी बोली
श्रीलंका के लेसिथ मलिंगा तीन हैट्रिक लेकर इस मामले में पहले स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान के वसीम अकरम और सकलैन मुश्ताक, श्रीलंका के चामिंडा वास और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट भी वनडे में दो-दो हैट्रिक बना चुके हैं।