Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, इन चार में से कोई एक हो सकता है टीम में शामिल

खेल डेस्क। चोट के कारण भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज से बाहर हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अब दोनों देशों के बीच 15 दिसम्बर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे शृंखला से भी बाहर हो सकते हैं।

अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं हार्दिक पांड्या!

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस चोट से पूरी तरह तरह नहीं उभर पाने के कारण वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

विराट कोहली ने टी-20 सीरीज में बनाया दूसरा विश्व रिकॉर्ड

अगर वह वनडे सीरीज से भी बाहर होते है तो भारतीय चयनकर्ता विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से किसी एक बल्लेबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं।

संजू सैमसन को ही टी-20 सीरीज के लिए शिखर धवन के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। इसी कारण उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।संजू सैमसन को हालांकि बांग्लादेश सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले दो टी-20 मैचों में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।