Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब आईसीसी रैंकिंग में भी विराट कोहली ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली अब आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष दस में भी शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह का इन छह बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम

विराट कोहली अब क्रिकेट के तीनों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को समाप्त हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर विराट कोहली आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विराट-रोहित के बीच हुआ अनोखा टाई, ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बने कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों में 183 रन बनाए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुम्बई में खेले गए तीसरे मैच में 19 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली थी। विराट कोहली इस समय आईसीसी टेस्ट और एकदिवसीय रैंकिंग में पहले स्थान पर है।