खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आज विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है। टॉस के लिए मैदान में उतरने के साथ ही विराट कोहली चार सौ अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
ये युवा बल्लेबाज बन सकता है केकेआर का नया कप्तान, इस दिग्गज ने की वकालत
विराट कोहली का ये 241वां एक दिवसीय मैच है। वह 85 टेस्ट और 75 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21359 रन बना चुके हैं। उन्होंने 70 शतक लगाए हैं।
इस मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए सुनील एम्ब्रिश की जगह इविन लुइस और हेडन वॉल्श की जगह खैरी पिएरे को शामिल किया है। जबकि टीम इंडिया में शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है।
भावुक होकर गर्लफ्रेंडईशा नेगी ने ऋषभ पंत के बारे में बोल ये बड़ी बात
भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), इविन लुइस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल और खैरी पिएरे।