Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे की दुल्हन बनेगी ये खूबसूरत अभिनेत्री

खेल डेस्क। अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जितवाने वाले मनीष पांडे आज विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस भारतीय क्रिकेटर की शादी आज मुम्बई में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से होगी।

एक बार फिर से इस समिति में हो सकती है सचिन और लक्ष्मण की वापसी

कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जितवाने के बाद मनीष पांडे सीधे मुंबई के लिए रवाना हो गए जहां एक होटल में वो अश्रिता के साथ सात फेरे लेंगे।

दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी इंद्रजीत, ओरु कनियम, मूनू कलावानीकलुम और उध्यम एनएच-4 जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। आज मुम्बई में होने वाली इस शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के शामिल होने की उम्मीद है।

स्टीव स्मिथ ने ध्वस्त किया 73 साल पुराना ये कीर्तिमान

गौरलब है कि मनीष पांडे की कप्तानी वाली कर्नाटक टीम ने रविवार को ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु को एक रन से शिकस्त दी। मनीष पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी शामिल हैं।