खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार स्पोट्र्स हर्निया की गंभीर बीमारी से पीडि़त है। इस बीमारी के कारण ही अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कब वापसी करेंगे।
ये हॉट लडक़ी बनेगी इस तूफानी बल्लेबाज की पत्नी, आईपीएल नीलामी में क्रिकेटर को मिली है मोटी कीमत
इस बीमारी को लेकर भुवनेश्वर कुमार खुद ही हैरान है कि उन्हें पहले इसके बारे में पता क्यों नहीं चला। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि इस बीमारी के लिए भुवनेश्वर कुमार सर्जरी करवाएंगे या नहीं। टीम इंडिया की ओर से 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 खेल चुके भुवनेश्वर ने कहा बताया कि सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है।
साल 2019 में रोहित, विराट और मोर्गन ने नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
हालांकि उन्होंने कहा बताया कि इस प्रकार की बीमारी में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर से मिलने बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।भारत के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर जल्द से जल्द इस बीमारी का उपचार करवाने का प्रयास कर रहे हैं।