Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनूठी पहल: अब आईपीएल में पांचवां अंपायर इस बात पर रखेगा नजर!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के दौरान पांच अंपायर नजर आ सकते हैं। फ्रंट फुट नो बॉल पर अंपायरों द्वारा हो रही चूक से बचने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल मैचों में पांच अंपायर रखने के लिए अपना मन बना लिया है।

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में नो बॉल के लिए एक स्पेशल अंपायर नियुक्त किया जा सकता है।

हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीई की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई थी। इसी बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली फैसला किया है कि आईपीएल में सिर्फ नो बॉल पर नजर रखने के लिए एक और अंपायर तैनात किया जाएगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य इस बात की जानकारी दी कि आईपीएल के 13वीं सीजन से नो बॉल पर नजर रखने के लिए स्पेशल अंपायर तैनात हो सकता है। उन्होंने बताया ये चार अंपायरों से अलग होगा। पांचवें अंपायर का काम केवल फ्रंटफुट नो बॉल पर नजर रखना होगा।