Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने की अश्विन की तारीफ, लिखा- कभी-कभी नजर में नहीं आ पाते

 
नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मंगलवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया जिसमें अश्विन को इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बताया गया।

गांगुली ने लिखा, 'अश्विन के नाम इस दशक में सबसे ज्यादा इंटरनैशनल विकेट, दमदार प्रदर्शन। एक बात महसूस की, कई बार चीजें ध्यान में नहीं आ पातीं। सुपर।'
 
इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन टॉप पर होने के साथ एकमात्र भारतीय हैं। उनके नाम इस दशक में 564 इंटरनैशनल विकेट रहे। वहीं, दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (535 विकेट) जबकि तीसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड (525) हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यू जीलैंड के टिम साउदी (472) और पांचवें नंबर पर ट्रेंट बोल्ड (458) हैं।