Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बाउट मुक्केबाजी लीग : बांबे बुलेट्स को मात दे कर गुजरात फाइनल में

बेहतरीन फॉर्म में चल रही गुजरात जाएंट्स ने गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में बांबे बुलेट्स को मात दे कर बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के फाइनल में जगह बना ली है. राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेले गए पहले सेमीफाइनल में गुजरात ने बांबे को 4-1 से हराया. अमित पंघल की कप्तानी वाली इस गुजरात की जीत में चिराग और स्कॉट फोरेस्ट अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे. चिराग ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में बांबे के कविंदर बिष्ट को हराया. वहीं स्कॉट ने पुरुषों के 91 किलोग्राम भारवर्ग में इमामैनुएल रेयास को हराया.

Third party image reference

इससे पहले चिराग और कविंदर लीग में आमने-सामने नहीं हुए थे क्योंकि गुजरात ने पिछले मैच में टॉस जीत इस भार वर्ग के मुकाबले को ब्लॉक कर दिया था. कविंदर को इस मैच से पहले पंजाब के अब्दुलमलिक खालाकोव से ही मात मिली थी और वह चिराग के अजेय क्रम को तोड़ना चाहते थे. पहले राउंड में उन्होंने शानदार खेल भी दिखाया लेकिन चिराग ने बाकी के दो राउंड में दमदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत हासिल की. इसी तरह स्कॉट भी पहले दो राउंड में तो थोड़ा पीछे रहे थे लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने स्पेन के मुक्केबाज को अच्छी टक्कर दी और करीबी जीत हासिल की.

Third party image reference

गुजरात के कप्तान अमित पंघल दो मैचों के आराम के बाद रिंग में उतर रहे थे. उन्होंने उम्मीद के मुताबिक पुरुषों के 52 किलोग्राम भारवर्ग में बांबे के अनंच चोपाड़े को मात दी . अनंत ने हालांकि एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता के सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई. इससे पहले, दिन के पहले मैच में गुजरात को हार मिली लेकिन आशीष कुल्हारिया ने अपना मुकाबला जीत कर गुजरात की वापसी करा दी. बांबे बुलेट्स की कप्तान इंग्रीट लोरेना वालेंसिया ने दिन का पहला मैच जीता और अपनी टीम को आगे कर दिया था लेकिन आशीष ने अगला मैच जीत स्कोर 1-1 कर दिया. बांबे की कप्तान वालेंसिया ने पहले मैच में गुजरात की राजेश नरवाल को सर्वसम्मित के फैसले से मात दी. इसकी उम्मीद की जा रही थी क्योंकि कोलंबिया की रहने वाली ओलम्पिक चैंपियन वालेंसिया ने तीनों राउंड में एकतरफा खेल दिखाया.

Third party image reference

बांबे को इस बात से राहत मिली थी कि सेमीफाइनल में यूथ वुमेन 57 किलोग्राम भारवर्ग का मैच नहीं होगा. हालांकि डॉक्टर के नवीन बोरा को बाहर किए जाने के बाद बांबे को सिद्धार्थ रवींद्र वर्मा को चुनना पड़ा. सिद्धार्थ ने पुरुषों के 51 किलोग्राम भारवर्ग में अच्छा मुकाबला किया लेकिन आशीष से जीत नहीं सके. यह आशीष की इस लीग में लगातार पांचवीं जीत थी. गुजरात का स्कोर 4-1 का था जिससे उसकी जीत तय हो गई थी इसलिए अनुभवी महिला मुक्केबाज सरिता देवी (60 किलोग्राम भारवर्ग) रिंग नहीं उतरीं और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आशीष कुमार को भी बांबे के रोहित कुमार से हिसाब बराबर करने के लिए इंतजार करना होगा. रोहित ने आशीष को नेशनल चैंपियनशिप में हराया था. वहीं शुक्रवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में नार्थईस्ट राइनोज का सामना पंजाब पैंथर्स से होगा. दूसरे सेमीफाइनल को जीतने वाली टीम शनिवार को गुजरात से फाइनल में भिड़ेगी. (खेलों पर सटीक विश्लेशण के लिए पढ़ें और फॉलो करें).



Herald