Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर विराट कोहली ने यूं दी अमिताभ बच्चन को बधाई

नई दिल्ली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि यह दिग्गज अभिनेता कई लोगों के लिए प्ररेणास्रोत हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस अवॉर्ड को जीतने के लिए बधाई दी है।

विराट कोहली ने अमिताभ बच्चन के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा- “अमिताभ बच्चन जी को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई। भारतीय सिनेमा योगदान देने के लिए धन्यवाद सर। आप कई लोगों के लिए अभी तक प्ररेणास्रोत हैं।

सदी के महानायक अमिताभ को फिल्म जगत के सबसे बड़े पुरस्कार- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा पहले ही जा चुकी थी। तबीयत नासाज होने के कारण वह निर्धारित समय पर यह पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सके थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमिताभ को यह पुरस्कार दिया।

बता दें कि विराट कोहली इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। विराट और अनुष्का स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 5 जनवरी 2020 से होगा। इस सीरीज से पहले विराट कोहली टीम इंडिया के साथ होंगे।