Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बाउट मुक्केबाजी लीग : पैंथर्स को मात दे कर गुजरात टॉप पर पहुंची

गुजरात जायंट्स ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम परिसर के केडी जाधव हाल में जारी बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में मैरी कॉम की कप्तानी वाली पंजाब पैंथर्स को 5-2 से हरा अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. पैंथर्स के लिए मैरी कॉम और अनुभवी पुरुष मुक्केबाज मनोज कुमार मैच जीतने में सफल रहे लेकिन बाकी के खिलाड़ियों की हार के कारण पैंथर्स जीत नहीं सकी.

अंमित पंघल की कप्तानी वाली गुजरात ने पहले तीन मुकाबले निकाल कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिए थे. पंजाब पैंथर्स की कप्तान एमसी मैरी कॉम का मानना है कि उन्होंने 91 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले को ब्लाक करके अपनी टीम की मदद की है क्योंकि इस मुकाबले में गुजरात के ब्रिटिश चैंपियन स्काट फोरेस्ट अंक हासिल कर सकते थे. मैरी कॉम को उस समय झटका लगा जब 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में उनकी टीम के अब्दुल मलिक खालाकोव को गुजरात जायंट्स के चिराग के हाथों चौंकाने वाली हार मिली.

Third party image reference

चिराग को पता था कि उन्हें युवा ओलंपिक खेलों के चैंपियन खालाकोव के खिलाफ अपना श्रेष्ठ देना होगा. कारण यह था कि खालाकोव ने ओड़ीशा वॉरियर्स और बांबे बुलेट्स के खिलाफ अपने मुकाबले आसानी से जीते थे. विश्व मिलिट्री गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले चिराग ने हालांकि हार नहीं मानी और उलटफेर करते हुए अपनी टीम को अंक दिला दिए.

अनुभवी आशीष कुमार ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में युवा मोहित को हराकर अपनी टीम को पूरे अंक दिला दिए. इसके बाद कप्तान पंघल ने पुरुषों के 52 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में पीएल प्रसाद को हरा कर गुजरात को 3-0 से आगे कर दिया. इसके बाद मैरी कॉम और मनोज ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर गुजरात को परेशानी में डाला और पैंथर्स की वापसी की संभावनाओं को बरकरार रखा. मैरी कॉम ने राजेश नरवाल को मात दी. वहीं दूर्योधन सिंह नेगी ने मनोज को पहले राउंड में टक्कर दी लेकिन मनोज ने दूसरे और तीसरे राउंड में वापसी कर मैच अपने नाम किया.

Third party image reference

पैंथर्स जानती थी कि उसके लिए यहां से भी राह आसान नहीं है क्योंकि अगले मुकाबले में गुजरात की सरिता देवी रिंग में होंगी. सरिता देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में मनीषा को मात दे कर गुजरात को 4-2 से आगे कर दिया. आखिरी मुकाबले में गुजरात की मनीषा का सामना 57 किलोग्राम भारवर्ग में पैंथर्स की सपना से था. पूनम ने इस मैच को जीत कर अपनी टीम के खाते में अहम अंक डाला. पंद्रह लीग मैचों के इस टूर्नामेंट में इस जीत के बाद गुजरात के तीन मैचों में 14 अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं पैंथर्स के तीन मैचों में से 12 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई है. (खेलों पर सटीक विश्लेशण के लिए पढ़ें और फॉलो करें).



Herald