खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और निर्णायक एक दिवसीय मुकाबला रविवार को कटक में खेला जाएगा। आत्मविश्वास से लबरेज विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में उतरेगी तो उसका इरादा वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने का होगा। हालांकि कप्तान विराट कोहली की खराब फार्म टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
समित ने दिला दी अपने पिता राहुल द्रविड़ की याद, किया ये धमाकेदार प्रदर्शन
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले दो मैचों में महज 4 रन ही बना सके हैं और उनके लिए कटक का मैदान भी भाग्यशाली नहीं रहा है। इस मैदान पर विराट कोहली अभी तक चार पारियों में केवल 34 रन ही बना सके हैं। कटक के मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 22 रन ही है। टीम इंडिया को विराट कोहली के इस मैच में भी फ्लाप होने का डर सता रहा होगा।
सबसे महंगे बिके पैट कमिंस, उथप्पा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर।