Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज ने अपने पुराने दोस्तों के साथ थाईलैंड में मनाया बर्थडे, क्रिकेट के भगवान भी दिखे

क्रिकेट दुनिया के महान क्रिकेटर युवराज सिंह 38 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपना यह बर्थडे थाईलैंड में पुराने दोस्तों के साथ मना कर यादगार बनाया । युवराज सिंह ने साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जिताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी । बेधड़क बल्लेबाजी करने का अंदाज युवराज सिंह से कोई सीखे जन्मदिन पर युवराज सिंह को करोड़ों फैंस और लगभग सभी क्रिकेटर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी । थाईलैंड में पुराने दोस्तों के साथ युवराज ने काफी मौज मस्ती की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की ।

Third party image reference

यह दिग्गज क्रिकेटर दिखे साथ

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में युवराज सिंह के साथ हरभजन सिंह, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर, जहीर खान जैसी कई बड़ी-बड़ी हस्तियां वहां पहुंची थी । आपको बता दें कि सभी क्रिकेटर अपनी वाइफ के साथ थाईलैंड पहुंचे थे और ढेर सारी मस्ती की .

Third party image reference

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युवराज सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि, 'वीसिंग सुपरस्टार! जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं !' तो वहीं हरभजन ने भी युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।

Third party image reference

आपको बता दें कि युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था अपने खेलने के अंदाज से जाने जाने वाले युवराज ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद फैंस में काफी मायूसी नजर आई थी ।

Third party image reference

यहां तक कि खुद युवराज भी यह अनाउंसमेंट करते हुए भावुक हो गए थे इस क्रिकेटर को सिक्सर किंग भी कहा जाता है और इनके नाम एक ही ओवर में छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है जो करना किसी आम बल्लेबाज के बस की बात नहीं है ।

Third party image reference



Herald