Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खास है आज का दिन

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सफलता के शिखर पर पहुंच चुके विराट कोहली ने आज ही के दिन यानी 24 दिसंबर 2009 को अपने पहला वनडे शतक लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस भारतीय क्रिकेटर को बनाया अपनी टीम का कप्तान, ये है टीम

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने इस दिन दस साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ यह शतक लगाया था।

यह दोनों टीमों के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में विराट कोहली ने 114 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की सहायता से 107 बनाए। 8 अगस्त 2008 को एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने 13वें वनडे मैच पहला शतक लगाया था।

पाकिस्तान ने श्रीलंका से जीता दूसरा टेस्ट, भारत के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने अभी तक 242 वनडे मैचों में 43 शतक और 55 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह अभी तक 11609 रन बना चुके हैं। जल्द ही वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।