Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे महंगे बिके पैट कमिंस, उथप्पा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे  

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए आज कोलकाता में खिलाडिय़ों की नीलामी हो रही है। इसमें आज 338 खिलाडिय़ों की किस्मत दांव पर पर लगी हुई है। टीमें इनमें से केवल 73 खिलाडिय़ों को ही खरीद सकती है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस नीलामी में सबसे महंगे बिके।

इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा। नीमाली में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन पर बोली लगाई गई। लिन को चार बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियन ने खरीदा। केकेआर ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को खरीदा।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने रॉबिन उथप्पा को खरीदा। आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने अपनी टीम में शामिल किया। जबकि अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी पहले दौर में किसी भी टीम ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने के लिए टीमों में होड़ मची। मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा।