Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुआ ये तूफानी बल्लेबाज 

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जानी वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में तूफानी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट का चयन किया गया है। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज सीन एबट के स्थान पर कंगारू टीम में जगह दी गई है।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबट बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह चार सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला 14 से 19 जनवरी के बीच खेली जाएगी। डार्सी शॉर्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ-साथ रिस्ट स्पिनर भी हैं।

पांच नहीं, इतने दिन का हो सकता है टेस्ट मैच, आईसीसी कर रही है विचार

हालांकि सीन एबट के इस सीरीज से बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया चिंतित नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि अभी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और केन रिचड्र्सन जैसे तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं। अब डार्सी शार्ट एश्टन एगर के साथ वनडे सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।