खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी टीम में इंग्लैंड में हुए विश्व कप खेलने वाले सात खिलाडिय़ों को शामिल नहीं किया है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इस साल विश्व कप में टीम का हिस्सा रहे उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, नाथन कूल्टर नाइल, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन, मार्कस स्टोयनिस और जेसन बेहरनडॉर्फ को टीम में जगह नहीं दी है।
अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड
वहीं टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में जगह मिली है। जोश हेजलवुड की एक बार फिर से टीम में वापसी हुई है।ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर पहला वनडे मैच 14 जनवरी को मुंबई में, दूसरा 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेलेगी।
संन्यास तोडक़र ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेलेंगे एबी डिविलियर्स! दक्षिण अफ्रीकी कोच ने दिए संकेत
टीम: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एश्टन टर्नर और एडम जंपा। .