खेल डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भला कौन नहीं जानता होगा। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई।अब राहुल द्रविड़ का बेटा समित भी उन्हीं नक्शेकदम पर चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सबसे महंगे बिके पैट कमिंस, उथप्पा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे
भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने अंडर-14 राज्य स्तर के मैच में दोहरा शतक लगाकर कर शानदार प्रदर्शन किया है। समित ने वाइस प्रेसिडेंट एकादश की ओर से धारवाड़ जोन के खिलाफ पहली पारी में 201 जबकि दूसरी पारी में नाबाद 94 रन की शानदार पारियां खेली।
कुलदीप के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड जो कुंबले, कपिल और हरभजन की पहुंच से भी रहा दूर
उन्होंने अपने पिता राहुल द्रविड़ के अंदाज में ही 201 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 256 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। समित ने गेंदबाजी का भी शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 26 रन पर ही तीन बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट कररियर में 13288 और वनडे में 10889 रन बनाए थे।