खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया है। मैच में खेली गई नाबाद 70 रन की तूफानी पारी के दौरान उन्होंने भारत में अपने 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे कर लिए हैं।
विराट कोहली ने शादी की सालगिरह का पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया ये बड़ा तोहफा
इसके साथ वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (1430) और कॉलिन मुनरो (1000) ने ये उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली के भारत में अब 1064 रन हो गए हैं।
पृथ्वी शॉ ने 179 गेंदों पर खेली दोहरी शतकीय पारी, मिल सकता है ये बड़ा इनाम
वहीं टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने मामले में उनका भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ टाई हो गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक समान 2633- 2633 रन हो गए हैं। हालांकि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से 29 टी-20 मैच कम खेले हैं। विराट ने केवल 75 और रोहित ने 104 मैचों में ये रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में ही रोहित शर्मा ने 71 रन की पारी खेली थी।