Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच नहीं, इतने दिन का हो सकता है टेस्ट मैच, आईसीसी कर रही है विचार

खेल डेस्क। टेस्ट क्रिकेट को और भी रोमांचक बनाने और समय की बचत करने के लिए उसे पांच दिन के स्थान पर चार दिन का किया जा सकता है। इस संबंध में आईसीसी विचार कर रही है। आईसीसी 2023 से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल मुकाबलों को अनिवार्य रूप से चार दिवसीय करने के बारे में सोच रही है।

आईपीएल-13 का कार्यक्रम हुआ घोषित! 29 मार्च को पहले मुकाबले में भिड़ेंगी ये दो टीमें

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, व्यस्त कार्यक्रम में समय की बचत करने के लिए आईसीसी की क्रिकेट समिति 2023-2031 सत्र के लिए टेस्ट मैचों को औपचारिक रूप से पांच की जगह चार दिन के करने पर विचार करेगी।

अथिया शेट्टी नहीं, खुद से 19 साल बड़ी ये बॉलीवुड अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और अधिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन करना चाहती है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन हालांकि आईसीसी के इस विचार से बहुत उत्साहित दिखाई नहीं दे रहे हैं।