Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने कोच को दी गाली, बोर्ड ने टीम से किया बाहर 

खेल डेस्क। भारतीय टीम की ओर से 22 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को गेंदबाजी कोच के साथ बदतमीजी करने के कारण बंगाल की रणजी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम इंडिया की ओर से 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके अशोक डिंडा पर मंगलवार को बंगाल के गेंदबाजी कोच रणदेब बोस को अपशब्द (गाली देने) कहने का आरोप लगा है।

इस कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खास है आज का दिन

इस घटना के बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई बैठक में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 420 विकेट लेने वाले अशोक डिंडा पर अनुशास्नात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच से पहले बंगाल की रणजी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस भारतीय क्रिकेटर को बनाया अपनी टीम का कप्तान, ये है टीम

बैठक के दौरान बोर्ड ने अशोक डिंडा को गेंदबाजी कोच रणदेब बोस से माफी मांगने को कहा, लेकिन डिंडा ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद ही बोर्ड ने डिंडा को बाहर करने का फैसला किया। खबरों की माने तो डिंडा अगर कोच से माफी मांग लेते तो उन्होंने टीम से बाहर नहीं किया जाता।