लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के वरीय चयन समिति के द्वारा बिहार (Bihar Cricket Team) के रणजी टीम में चार परिवर्तन किया गया है. यह टीम दो मैचों के लिए घोषित की गयी है. बिहार का अगला मैच तीन जनवरी से मोईनुल हक़ स्टेडियम में मिजोरम से है.
बिहार टीम में साबिर खान, समर कादरी, निशांत और शशि शेखर के स्थान पर शब्बीर खान (U-23), अभिजीत साकेत, लखन राजा और यशश्वी रिषभ को शामिल किया गया है.
बिहार की टीम की इस प्रकार है: 1. आशुतोष अमन (कप्तान), 2. बाबुल 3. इन्द्रजीत कुमार 4. कुमार मृदुल 5. रहमतुल्लाह 6. विकाश रंजन 7. विवेक कुमार 8. लखन राजा 9. अभिजीत साकेत 10. शब्बीर खान (U-23), 11. यशश्वी रिषभ 12. शिवम कुमार 13. सरफराज 14. अतुल प्रियंकर 15. शशीम राठौड़
मुख्य कोच : निखलेश रंजन , कोच: अशोक कुमार , फिजियो : डा अभिषेक , ट्रेनर : गोपाल कुमार
ये भी पढ़ें : पटना: अपराधियों ने युवक को पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला, आपसी विवाद में हत्या
ये भी पढ़ें : BREAKING: राजधानी पटना में दिनदहाड़े यूनाइटेड बैंक से 10 लाख की लूट
The post बिहार रणजी टीम का एलान, मिजोरम के खिलाफ सीरीज में चार खिलाड़ी बदले गए appeared first on Live Cities.