Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह का इन छह बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम

खेल डेस्क। बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह खेल के साथ ही अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियां का बन चुके हैं। इस भारतीय क्रिकेट का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

विराट-रोहित के बीच हुआ अनोखा टाई, ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बने कोहली

युवराज सिंह आज 38 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। भारत के बेहतरीन हरफनमौला खिलाडिय़ों में शुमार युवराज सिंह का इश्क के पिच पर कई बार दिल फिसल चुका है।

टी-20 क्रिकेट में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह का बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, किम शर्मा, मनीषा लाम्बा और अमिषा पटेल के साथ जुड़ चुका है।

विराट कोहली ने शादी की सालगिरह का पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया ये बड़ा तोहफा

इसके बाद युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से साल 2016 में विवाह किया। हेजल कीच सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आ चुकी हैं। युवराज सिंह ने इसी साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।