Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोई भी आईपीएल टीम खरीदना चाहेंगी इन तीन सलामी बल्लेबाजों को, रिकॉर्ड ही है कुछ ऐसे

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। आईपीएल की इस नीलामी से पहले ड्राफ्ट के 971 खिलाडिय़ों में से 332 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इस नीलामी में कई खिलाडिय़ों पर बड़ी बोली लग सकती है। गुरुवार को होने वाली इस नीलामी में तीन सलामी बल्लेबाजों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है। ये तीनों क्रिकेटर 15 करोड़ तक की कीमत हासिल कर सकते हैं।

बड़ा बदलाव: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए विश्व कप खेलने वाले ये सात दिग्गज क्रिकेटर, टीम भारत से खेलेगी तीन वनडे

1. क्रिस लिन: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन में 13 मैचों में 139.65 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाने वाले लिन पर बड़ी बोल लग सकती है।

अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

2. टॉम बंटन: इंग्लैंड के क्रिकेटर टॉम बंटन ने घरेलू टी-20 के 19 मैचों में 155.05 की स्ट्राइक रेट के साथ 647 रन बनाए हैं।

3. कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 57 मैचों में 160.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1564 रन बनाए हैं।