Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टोक्स को बीबीसी का शीर्ष खेल पुरस्कार

एबेरडीन (स्काटलैंड)
विश्व कप विजेता इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने बीबीसी ने 2019 में ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती’ चुना है । स्टोक्स ने इंग्लैंड की खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी । इंग्लैंड ने फाइनल में बाउंड्री की गिनती के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था । इसके बाद एशेज श्रृंखला में भी स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत लोगों ने उनके लिये वोट डाले । उन्होंने छह बार के फार्मूला वन विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन और 200 मीटर में विश्व चैम्पियन दीना एशेर स्मिथ को हराया । स्टोक्स ने कहा ,‘‘ दो साल पहले मेरे जीवन का कठिन दौर था । उसके बाद से कई लोगों ने मेरी मदद की ।’