Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस युवा बल्लेबाज ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड जो ब्रैडमैन, सचिन और लारा की पहुंच से भी रहा दूर

रावलपिंडी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाक बल्लेबाज आबिद अली ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जो डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की पहुंच से भी रहा दूर रहा।

साल-2019: ये रहीं एक दिवसीय क्रिकेट की पांच सबसे बड़ी पारियां

पाकिस्तान की पहली पारी में डेब्यू टेस्ट मैच खेलने वाले आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही आबिद अली विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक लगाया है।

वेस्टइंडीज को एक बार फिर से विश्व चैम्पियन बनाएगा ये ऑलराउंडर! तोड़ दिया संन्यास

आबिद अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेले गए डेब्यू वनडे मैच में भी शतक लगाया था। उन्होंने अपने डेब्यू वनडे में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर एनिड बेकवेल ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर चुकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया ये टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा।