Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड टूर के पहले ही दौर में यामागुची से हारीं पीवी सिंधु

गुआंगझाओ (चीन)
विश्व चैम्पियन भारत की पीवी सिंधु को बुधवार (11 दिसंबर) को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार कर बाहर होना पड़ा है। सिंधु को यह हार जापान की अकाने यामागुची ने दी। पहला गेम जीत कर अच्छी शुरुआत करने वाली सिंधु अगले दोनों गेम हार गई और जापानी खिलाड़ी ने 18-21, 21-18, 21-8 से मुकाबला अपने नाम किया। यामागुची ने यह मैच 68 मिनट में जीता।

सिंधु की यामागुची के खिलाफ सातवीं हार है जबकि 10 बार सिंधु उनसे जीतने में सफल रही हैं। इससे पहले दो मुकाबलों में यामागुची ने सिंधु को हराया था। यह सिंधु की यामागुची के खिलाफ लगातार तीसरी हार है।

इस टूर्नामेंट में सिंधु भारत की तरफ से हिस्सा लेने वाली इकलौती खिलाड़ी थीं, जो अब बाहर हो चुकी हैं। बीडब्ल्यूएफ रेस टू ग्वांग्जू रैंकिंग में सिर्फ शीर्ष आठ खिलाड़ी ही विश्व टूर फाइनल्स खेलते हैं। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सिंधु ने विश्व फाइनल्स की तैयारी के लिए हांगकांग ओपन के बाद ब्रेक लिया था। वह 2017 और 2018 में फाइनल खेल चुकी है।

बता दें कि पीवी सिंधु ने अगस्त में बासेल में विश्व चैंपियनशिप जीती, लेकिन उसके बाद से वह लगातार खराब फॉर्म में है। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु जुलाई में इंडोनेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद कोरिया ओपन और फुजोउ ओपन में पहले दौर से बाहर हो गई जबकि चाइना ओपन, डेनमार्क ओपन और हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में हारीं।