Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे और साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी

नई दिल्ली    
टीम इंडिया के बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने सोमवार को साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी के बाद की पहली फोटो सनराइजर्स हैदराबाद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इंडियन प्रीमियर लीग में मनीष पांडे सनराइजर्स हैदाराबाद फ्रेंचाइजी टीम के लिए ही खेलते हैं। मनीष की कप्तानी में कर्नाटक ने रविवार को ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में तमिलनाडु को हराया था। मनीष ने इस मैच में 60 रनों की पारी खेली थी।

सनराइर्स हैदाराबाद ने जो फोटो शेयर की है, उसमें मनीष ने शेरवानी पहन रखी है, जबकि आश्रिता ने सिल्क की साड़ी पहन रखी है। इस फोटो में मनीष आश्रिता को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। मिड-डे की खबर के मुताबिक शादी का जश्न दो दिनों तक चलेगा और शादी में दोनों परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी मुंबई में होगी, जबकि मनीष पांडे का होमटाउन बेंगलुरु है। मनीष पांडे ने भारत के लिए 23 वनडे इंटरनेशनल और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद कर्नाटक के इस कप्तान ने कहा था, 'हम इस ट्रॉफी को पिछले साल भी जीत चुके हैं, लेकिन इस बार की जीत ज्यादा अच्छी है। जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया वो शानदार था। मैं हर किसी को अलग से शुक्रिया नहीं कह सकता, सब ने अपना पूरा योगदान दिया। मुझे लगा था कि मुझे जिम्मेदारी लेकर खेलना चाहिए और मैंने उसी हिसाब से बल्लेबाजी की। इसके बाद भारतीय सीरीज पर नजर होगी। लेकिन कल एक बड़ी सीरीज है। मैं कल शादी करने जा रहा हूं।'

26 वर्षीय आश्रिता तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। 2012 में उन्होंने 'तेलिकेडा बोल्ली' फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। 2010 में आश्रिता ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था, जो मुंबई में हुआ था। आश्रिता ने ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत लिया था। इसके अलावा वो तमिल फिल्म उधायम एनएच 4, ओरू कन्नियुम मूनू कलावानिकलुम, इंद्रजीत और नाम थान शिवा फिल्म में भी काम किया है।