
Third party image reference
देश में आग लगी है. गृह युद्ध जैसे हालात हैं. पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी हिंसा भड़कने के बाद पुलिस की बर्बर कार्रवाई को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. सिनेमा की दिग्गज हस्तियां जामिया के छात्रों के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं. निर्देशक अनुभव सिन्हा लगातार इस मामले पर ट्वीट कर रहे हैं और समसामयिक मसलों पर अपनी राय रखते हैं. अब अनुभव सिन्हा ट्वीट के जरिए जामिया मामले पर खिलाड़ियों की चुप्पी पर निशाना साधा है और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से सवाल पूछा है. हाल ही में अनुभव सिन्हा ने 'आर्टिकल 15' फिल्म बनाई थी जिसे खूब पसंद किया गया.

Third party image reference
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि किसी खिलाड़ी की कोई राय है, कम से कम इतना तो कह सकते हैं कि आप इस बर्बर कार्रवाई का समर्थन करते हैं. या यह कह सकते हैं कि आपकी कोई राय नहीं है. तो हम जानते हैं. उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली क्या आप समाचार देख रहे हैं? क्या आप लोगों को कुछ कहना है. अनुभव सिन्हा ने इस तरह खिलाड़ियों के की खामोशी को लेकर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर जामिया के छात्रों को लेकर जानीमानी हस्तियां अपनी राय रख रहे हैं, जिनमें वीर दास, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सयानी गुप्ता के नाम प्रमुखता से आ रहे हैं.

Third party image reference
दूसरी तरफ पापोन ने दिल्ली में इस हफ्ते के अंत में आयोजित होने वाले अपने कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है, क्योंकि उनके गृह राज्य असम में स्थिति अभी ठीक नहीं है. पापोन का वास्तविक नाम अंगराग महंत है. उन्हें 'जिए क्यों' और 'मोह मोह के धागे' जैसे कई सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है. पापोन इस शुक्रवार को दिल्ली में स्थित इंपरफेक्टो शोर में अपनी प्रस्तुति देने वाले थे. पापोन ने ट्वीट किया कर अब बताया है कि प्रिय दिल्ली, मुझे खेद है, लेकिन मैंने योजनानुसार 'इंपरफेक्टोशोर' में होने वाले कॉन्सर्ट को न करने का निर्णय लिया है. मेरा गृह राज्य असम जल रहा है, रो रहा है. अभी मेरी जो मानसिक स्थिति है आपका मनोरंजन नहीं कर पाऊंगा.

Third party image reference
पापोन ने यह भी कहा कि मैं जानता हूं कि आपके साथ ऐसा करना उचित नहीं है, क्योंकि आपने टिकट खरीद कर रखा है और लंबे समय से इसकी योजना बना कर रखी है. मैं इस बारे में आश्वस्त हूं कि आयोजक इन सारी चीजों का ध्यान किसी न किसी तरह से जरूर रखेंगे और भविष्य में किसी और दिन आप सबसे मिलने का मेरा वादा रहा. उम्मीद करता हूं कि आप इस चीज को जरूर समझेंगे. (राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर सटीक विश्लेशण के लिए पढ़ें और फॉलो करें).
Herald