भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले t20 मैच को 6 विकेट से जीत लिया है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 207 रन बनाए अगर भारतीय क्रिकेट टीम में यह 4 गलतियां ना होती तो वेस्टइंडीज 150 रनों पर सिमट जाती।

1. कैच लेने में हुई चूक-
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग बहुत ही असाधारण रही। 5 से अधिक कैच भारतीय फील्डरों ने छोड़े। यही वजह रही कि वेस्टइंडीज की टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना मुमकिन हो पाया।

2. पावर प्ले में गेंदबाजों ने लुटाए रन-
गेंदबाजों को हमेशा पावर प्ले में कम से कम रन देने की कोशिश करनी चाहिए। इस मैच में दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले 6 ओवर में 66 रन बटोर लिए। पावर प्ले में गेंदबाजों ने रन देकर बहुत बड़ी गलतियां की।

3. बल्लेबाजों के बजाय गेंदबाजों पर दिया ध्यान-
भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से ऑलराउंडर समेत कुल 6 गेंदबाज खेल रहे थे। लेकिन कोई भी गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल नही हो पाए।

4. विराट का गलत फैसला-
विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय वेस्टइंडीज की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने के लिए चुना था। भारतीय गेंदबाजों की साधारण गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की टीमें विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। कुल मिलाकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला t20 मैच जीत लिया है इसीलिए इन गलतियों का कोई मायने नहीं निकलता है।
Herald