Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind Vs WI T-20: भारत के लिए करो या मरो की चुनौती, कौन मारेगा मैदान में बाजी

लाइव सिटीज डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम आज मुंबई में वेस्ट इंडीज के साथ तीसरा अंतरराष्ट्रीय टी- 20 मैच खेलने वाली है. आपको बता दें कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और जो भी निर्णायक मुकाबला अपने नाम करेगा, कप उसी के नाम होगा. आकड़ों की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 80 फीसदी मैचों में हार का सामना कर चुकी है. वहीं दूसरे इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत का आकड़ा लाजवाब है.

बात करें इस श्रृंखला की तो भारत पहले टी- 20 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. वहीँ दूसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा.

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कौन से खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. हालांकि पिछले दो मैचों के बाद इस बात की पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किया जा सकता है.

इस मैच में टॉस की भी अहम भूमिका होगी, क्योंकि जो भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी उसे मौसम का साथ मिल सकता है. क्योंकि दूसरे इनिंग में गेंदबाजी करने पर ओस का सामना करना पड़ सकता है. बात करें मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के पिच की तो गेंदबाजों को खूब मदद मिलेगी.

 

The post Ind Vs WI T-20: भारत के लिए करो या मरो की चुनौती, कौन मारेगा मैदान में बाजी appeared first on Live Cities.