Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND-WI: 22 दिसंबर को अंतिम मुकाबला, दोनों टीमों में 1-1 बदलाव संभव, देखें संभावित XI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल विशाखापट्टनम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी की बदौलत 107 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था|

Third party image reference

वहीं दोस्तों सीरीज का अंतिम मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा, जो कि भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। दोस्तों इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेंगी, वहीं सीरीज अपने नाम कर पाएगी। हालांकि मैच से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा हैं|

Third party image reference

साथ ही दोस्तों अंतिम मुकाबले में संभवत भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों में 1-1 बदलाव हो सकता हैं। वैसे भी दोस्तों भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खल रही हैं। दोस्तों पिछले मैच में भारत की ओर से जहां केदार जाधव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, वहीं वेस्टइंडीज की ओर से भी जेसन होल्डर की छुट्टी हो सकती हैं। बता दें कि वे दोनों ही मैच में 1 भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं|

Third party image reference

दोस्तों कुछ इस प्रकार हो सकती हैं तीसरे और अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित XI-

1. एविन लुईस, 2. शाई होप, 3. सिमरन हेटमायर, 4. निकोलस पुरन, 5. किरॉन पोलार्ड (कप्तान) 6. रोस्टन चैस, 7. कैरी पियर, 8. रोमारियो शेफर्ड, 9. कीमो पौल, 10. अल्जारी जोसेफ, 11. शेल्डन कॉटरेल|

Third party image reference

1. रोहित शर्मा, 2. केएल राहुल, 3. विराट कोहली (कप्तान), 4. ऋषभ पंत, 5. श्रेयस अय्यर, 6. मनीष पांडे, 7. रविंद्र जडेजा, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. कुलदीप यादव, 10. मोहम्मद शमी, 11. दीपक चाहर|

Third party image reference

दोस्तों आपके अनुसार अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, हमें कमेंट में जरूर बताएं।



Herald