Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND-WI: राहुल ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा गेल-रोहित और धोनी का रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के द्वारा बनाए गए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

मैच में विराट कोहली ने 94 रनों और केएल राहुल ने 62 रनों की पारी खेली थी। राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

1. केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ t20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल (177 रन) को पीछे छोड़ दिया।

2. t20 क्रिकेट में सबसे कम समय में 1000 रन बनाने के मामले में राहुल ने कोहली रोहित युवराज और धोनी को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने यह कारनामा 3 साल 5 महीने में पूरा किया।

3. लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में UAE के अनवर (43 छक्के) को पीछे छोड़ा।

केएल राहुल के बिना भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच को जीत पाती या नहीं नीचे कमेंट में जरूर बताएं।



Herald