स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आइपीएल 2020 के लिए होने वाले ऑक्शन में सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होने वाले है। आइपीएल की मौजूदा 8 टीमें करीब 75 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ेगी और इस बार भारत के चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी सैलरी इस बार सबसे ज्यादा रहने वाली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए तूफान मचाने वाले बल्लेबाज रिषभ पंत टॉप 4 में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को आइपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रकम मिलने वाली है। हैरान करने वाली बात ये है कि विराट कोहली बाकी तीन खिलाड़ियों से दो करोड़ रुपये ज्यादा इस आइपीएल सीजन के लिए लेंगे।
RCB ने विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में इस सीजन के लिए रिटेन किया है। mumbai indian ने रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपये की राशि में आइपीएल 2020 के लिए रिटेन किया है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़े रखा है। उधर, रिषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी इस सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देगी, क्योंकि दिल्ली की टीम ने फिर से रिषभ पंत को रिटेन किया है।
IPL 2020 के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 4 क्रिकेटरों के नाम
♦ विराट कोहली को आरसीबी देगी 17 करोड़ रुपये
♦ रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस देगी 15 करोड़ रुपये
♦ एमएस धौनी को चेन्नई सुपर किंग्स देगी 15 करोड़ रुपये
♦ रिषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स देगी 15 करोड़ रुपये
पति को महंगा पड़ा पड़ोसन के साथ हमबिस्तर होना, अचानक पहुंच गई पत्नी और फिर...
केवल इस मंदिर में की जाती है महिला की योनि की पूजा, रहस्य है चौंकाने वाला..!!
देवर के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, अचानक आ गया पति और फिर....
फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा में सनी देओल ने यहाँ से उखाड़ा था हैंडपंप, जानिए कहा हुई थी इस फिल्म की शूटिंग...
Herald