Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ भारत में नहीं बल्कि दुबई में बनाया क्रिसमस

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम से दूर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने धूम धाम से क्रिसमस का फेस्टिवल मनाया। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने क्रिसमस भारत में नहीं बल्कि किसी दुबई में मनाया है। धोनी अपने दोस्तों संग दुबई में नजर आए। खास बात यह है कि उनके साथ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आए।

विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा समय में उनकी टीम में जगह लेने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच रिश्ते बहुत अच्छे माने जाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद पंत दुबई पहुंच गये जहां पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही मौजूद थे।

महेंद्र सिंह धोनी के ही एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों खिलाड़ी एक अपने दोस्तों के मौजूद हैं और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज सीरीज के शुरुआत में भी ऋषभ पंत धोनी ने घर पर गये थे।

बता दें कि ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। वहीं धोनी की बात की जाए तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का सेमीफ़ाइनल खेलने के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। उसके बाद से वो लगातार आराम कर रहे हैं। अगले साल होने वाले आईपीएल 2020 में वो एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे।