Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के ऐसे रिकॉर्ड जो एक ही दिन में बने और उसी दिन टूट भी गए, No.1 सबसे खास रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत में हमेशा से ही कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है जब रिकॉर्ड उसी दिन टूट गए हो जब वह बने हो। क्रिकेट जगत में आज भी ऐसे रिकॉर्ड करते हैं जो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं जो उसी दिन टूट गए थे जिस दिन वह रिकॉर्ड बने थे।

1. वनडे में सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड-

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे का पांचवा और अंतिम मुकाबला 2006 में खेला गया तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 434 रन बनाकर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था लेकिन हैरानी की बात यह है कि अफ्रिका की टीम ने 438 रन बनाकर यह मैच 1 विकेट से जीत लिया और दक्षिण अफ्रीका के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।

2. कॉलिन मुनरो ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड-

2016 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक t20 मैच में मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था जो कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक रिकॉर्ड है। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाए थे और 19 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि बाद में मुनरो ने केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर उसी दिन इस रिकार्ड को तोड़ दिया था।

3. सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड-

1997 महिला विश्व कप में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज शार्लेट एडवर्ड्स ने आयरलैंड के खिलाफ 173 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। उसी दिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा कर इतिहास रच दिया था। मुंबई में खेले गए इस मैच में बेलिंडा क्लार्क ने 229 रनों की मैराथन पारी खेली थी।



Herald