लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. शिखर धवन अर्द्धशतक के करीब है. रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा है. शिखर धवन और राहुल पारी संभाल रहे हैं. इस मैच में शिखर धवन ने एक नया रिकोर्ड बना दिया है. शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 एकदिवसीय रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरन फिंच ने टॉस जीतने के बाद कहा कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका से असर पड़ सकता है. वहीं भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो भी टॉस जीतने पर पहले फील्डिंग का ही फैसला लेते, लेकिन ये हमारे लिए अच्छी चुनौती होगी.

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/1, शिखर धवन 37 और केएल राहुल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद. भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लग गया है. रोहित शर्मा मिशेल स्टार्क की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमाकर आउट हुए. 15 गेंद पर रोहित ने 10 रनों की पारी खेली. भारत ने 4.3 ओवर में 13 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया. शिखर धवन का साथ देने क्रीज पर अब केएल राहुल आए हैं.
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवनः डेविड वॉर्नर, एरन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबूशेन, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन अगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्ड्सन, एडम जाम्पा.
भारत का प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 एकदिवसीय रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने शिखर धवन appeared first on Live Cities.