Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक कैलेंडर वर्ष में 12 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाला एकमात्र बल्लेबाज, नाम है बेहद खास

आज इस आर्टिकल में हम आप लोगों को एक ऐसे बल्लेबाज के बारे में बताने वाले हैं जिसमें एक कैलेंडर वर्ष में 12 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर रखा है।

Third party image reference

जैसा की आप सभी को पता है कि विश्व क्रिकेट में ऐसे बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें अभी कोई नहीं तोड़ पाया है। उन्हीं में से एक बेहद खास रिकॉर्ड के बारे में आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं। एक कैलेंडर वर्ष में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 12 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाना कोई छोटी बात नहीं है लेकिन इस बड़े कीर्तिमान को भी अपने नाम करने वाला बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं।

Third party image reference

सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत से रिकार्ड बनाए हैं जो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। सचिन ने साल 1998 में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये थे। सचिन ने 1998 में 12 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये थे।

Third party image reference

सचिन ने 1998 में 6 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 3 बार जिम्बावे के खिलाफ जबकि न्यूजीलैंड, केन्या और श्रीलंका के खिलाफ 1-1 शतक लगाये थे। सचिन तेंदुलकर एक कैलेंडर वर्ष में 12 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं।



Herald