खेल डेस्क। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 13 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने खुद के देश के ही महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बॉलीवुड की इस अभिनेत्री पर आ गया था पाक गेंदबाज शोएब अख्तर का दिल, बोल दी थी किडनैप करने की बात
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने टेस्ट करियर के दौरान पहनी हरे रंग की बैगी कैप को नीलाम कर दिया है।
वार्न ने इस बैगी कैप की नीलामी के माध्यम से रिकॉर्ड बना लिया है। शेन वार्न की बैगी ग्रीन केप 10,7,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 4 करोड़, 92 लाख, 8 हजार रुपए में नीलाम हुई। शेन वार्न की बैगी ग्रीन कैप इसके साथ ही क्रिकेट के इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी चीज बन गई है।
अन्तिम टी-20 मैच में कोहली तोड़ सकते हैं धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
वार्न ने इस मामले में डॉन ब्रैडमैन और महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। डॉन ब्रैडमैन के आखिरी टेस्ट मैच की कैप लगभग एक करोड़ 58 लाख रुपए में और धोनी के विश्वकप 2011 में छक्का मारकर ट्रॉफी जीताने वाला बल्ला लगभग 93 लाख रुपए में बिका था।