खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप शुरू होने में अभी कई महीनों का समय बचा हुआ है और अभी से इसमें खेलने वाले खिलाडिय़ों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए है। इस साल अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकट के इस महाकुंभ के लिए दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा अपनी संभावित टीमों की घोषणा की जा रही है। इसमें भारत के स्टार क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हो गए हैं।
अश्विन और दिनेश कार्तिक की हुई टीम में वापसी
लक्ष्मण ने इस विश्व के लिए जो संभावित भारतीय टीम चुनी है उसमें उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेेबाज शिखर धवन को जगह नहीं दी है। विश्व कप के लिए के अपने पसंदीदा 15 खिलाडिय़ों में उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को शामिल किया है।
शाहरूख खान की टीम केकेआर के लिए आई ये बुरी खबर, इस दिग्गज क्रिकेटर पर लगा तीन माह का प्रतिबंध
वीवीएस लक्ष्मण की संभावित भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार।