Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी : आशुतोष-अभिजीत ने नागालैंड को पहली पारी में 166 पर रोका

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अंतर्गत रविवार से नागालैंड के खिलाफ शुरू हुए मैच में बिहार के अभिजीत साकेत (3 विकेट) और आशुतोष अमन (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और शशीम राठौर (नाबाद 46) की अच्छी बैटिंग की बदौलत पहले दिन अच्छी स्थिति में है. पहले दिन के खेल समाप्ति के समय बिहार दो विकेट पर 115 रन बना लिये हैं. शशीम राठौर 46 और बाबुल कुमार 21 रन बना कर खेल रहे हैं. नागालैंड ने अपनी पहली पारी में शुरुआती झटकों से उभरते हुए सभी विकेट खोकर 166 रन बनाये.

नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में हो रहे इस मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नागलौंड की शुरुआत काफी खराब रही. फॉर्म में चल रहे बिहार के गेंदबाज अभिजीत साकेत ने शुरू के तीन विकेट मात्र 25 रन पर गिरा दिये. इसके बाद आर जोनाथन और स्टुअर्ट बिन्नी को ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाये. कप्तान आर जोनाथन को आशुतोष अमन और स्टुअर्ट बिन्नी को विवेक ने पवेलियन भेजा. 47 रन पर मेजबान टीम के पांच विकेट गिर चुके थे.

इसके बाद वाई वी ताकावले, जिमोमी, इमलीवति और तमीद ने विकेट पर कुछ देर टिक कर नागालैंड की पारी को 166 रन तक पहुंचाया. नागालैंड की ओर इमलीवति ने 41, जिमोमी ने 16, वाईवी ताकावले ने 39 और तमीद ने 15 रन बनाये. बिहार की ओर से विवेक ने 33 रन देकर 1, अभिजीत साकेत ने 19 रन देकर 3,  आशुतोष अमन ने 65 रन देकर 3, शिवम एस कुमार ने 32 रन देकर 1 और अतुल प्रियंकर ने 7 रन देकर 2 विकेट चटकाये.

बिहार की पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही. पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले इंद्रजीत कुमार मात्र तीन रन के योग पर नागालैंड के नागो के शिकार बने. इसके बाद कुमार मूदुल और शशीम राठौर ने पारी को संभाला और 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. बिहार का दूसरा झटका कुमार मृदुल के रूप में लगा जब वे 35 रन बना कर खेल रहे थे. मृदुल ने 39 गेंद में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाये.

इसके बाद शशीम राठौर और बाबुल कुमार ने अच्छी बैटिंग की और पहले दिन की खेल समाप्ति तक अपने को विकेट पर जमाये रखा है. शशीम राठौर 74 गेंदों में चार चौकों व 1 छक्का की मदद से 46 और बाबुल कुमार 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन बना कर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 2 विकेट पर 115 रन है. नागालैंड की ओर से नागो ने 25 रन देकर 1 और इमलिवति ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये.

The post रणजी ट्रॉफी : आशुतोष-अभिजीत ने नागालैंड को पहली पारी में 166 पर रोका appeared first on Live Cities.